शाहजहांपुर: हनुमान लला की आरती में शामिल हुए स्वामी चिन्मयानंद, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलहर/ शाहजहांपुर, अमृत विचार। कछियानीखेड़ा स्थित प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर को पीछे हटाने के मामले में पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती आगे आ गए हैं। मंगलवार की संध्या आरती में वे शामिल हुए और कहा कि जिस तरह अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन रहा है, उसी तरह कछियानीखेड़ा में भी उनके भक्त श्रीहनुमान का …

तिलहर/ शाहजहांपुर, अमृत विचार। कछियानीखेड़ा स्थित प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर को पीछे हटाने के मामले में पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती आगे आ गए हैं। मंगलवार की संध्या आरती में वे शामिल हुए और कहा कि जिस तरह अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन रहा है, उसी तरह कछियानीखेड़ा में भी उनके भक्त श्रीहनुमान का भव्य मंदिर बनना चाहिए। इसके लिए पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मंदिर समिति में पदेन डीएम को अध्यक्ष और सर्वराकार जूना अखाड़ा का सन्यासी होना चाहिए।

प्राचीन हनुमान मंदिर को पीछे हटाने को लेकर सोमवार से चर्चाएं गर्म हो गई हैं। इसी बीच पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के अनुमान मंदिर में मंगलवार को पहुंचकर आरती में शामिल होने की जानकारी मिली तो प्रशासन मुस्तैद हो गया। मंगलवार की सुबह से ही मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

शाम होते-होते एडीएम वित्त त्रिभुवन कुमार और एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेई पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ पहुंच गए। देखते ही देखते प्राचीन मंदिर छावनी बन गया। सूर्यास्त होते हुए स्वामी चिन्मयानंद समर्थकों के साथ मंदिर पहुंच गया। उन्हें देखकर पहले से मौजूद विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जय श्रीराम-जय श्रीराम और बजरंगवली का जयघोष करने लगे।

स्वामी ने सबसे पहले मंदिर प्रांगण में लगे ब्रह्मदेव के वृक्ष की परिक्रमा भी। पश्चात सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। फिर उन्होंने समर्थकों के साथ हनुमानलला की आरती उतारी। उनके साथ भाजपा नेता राजीव कश्यप भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: गंगा सतलज दो भागों में बटी, यात्रियों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार