बुलंदशहर: कुख्यात गौकश पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, नौ साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में बीती देर रात गौकशों के गिरोह और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में हरियाणा के कुख्यात गौकश महबूब को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके नौ अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार होने में कामयाब रहे। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने …

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में बीती देर रात गौकशों के गिरोह और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में हरियाणा के कुख्यात गौकश महबूब को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके नौ अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार होने में कामयाब रहे। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किये गये बदमाश से एक स्विफ्ट कार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि बुलंदशहर के कस्बा ककोड़ में जेवर रोड पर सोमवार को देर रात दो गाड़ियों से सहित कुछ सशस्त्र बदमाश खेत में घूम रहे गोवंश को गोकशी हेतु पकड़ कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गयी।
इस दौरान पुलिस को देखकर गौकशों ने गोलीबारी शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। रात में करीब डेढ़ बजे पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के अन्य नौ साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर मिनी ट्रक के साथ भाग गये।

पुलिस इन सभी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। गोलीबारी की आवाज सुनकर गौवंश भी खेतों में भाग गये। पकड़े गये बदमाश की पहचान हरियाणा के जिला नूंह निवासी महबूब पुत्र खूबी के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमार ने बताया कि महबूब बेहद शातिर किस्म का गौकश है। पुलिस ने उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: लूट समेत जबरन धर्म परिवर्तन का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

संबंधित समाचार