लखनऊ: सपा के पूर्व विधायक छोटे लाल समेत कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार समेत कई नेता मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इन नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की। शामिल होने वाले नेताओं में सदस्य जिला पंचायत राम बहादुर वर्मा, सुरेश गंगवार, मेवाराम प्रधान, तेग बहादुर गंगवार, हरिशंकर, प्रेम शंकर, रियाज अंसारी, डॉ मुख्तार मंसूरी …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार समेत कई नेता मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इन नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की। शामिल होने वाले नेताओं में सदस्य जिला पंचायत राम बहादुर वर्मा, सुरेश गंगवार, मेवाराम प्रधान, तेग बहादुर गंगवार, हरिशंकर, प्रेम शंकर, रियाज अंसारी, डॉ मुख्तार मंसूरी समेत सैकड़ों नेता शामिल हुए।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, संगठन सचिव अनिल यादव, बरेली के जिलाध्यक्ष अशफाक सकलानी मौजूद थे। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरा देश कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। अन्य दलों से मोह भंग कर लोग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था दिखा रहे हैं। यह आने वाले समय का यह शुभ संकेत है।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: कुख्यात गौकश पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, नौ साथी फरार

संबंधित समाचार