गोरखपुर: राजकीय पद्धति विद्यालय में छात्रों ने किया बवाल, प्रिंसिपल कक्ष में हुई तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौनर (विशुनपुरा बाबू) में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में मंगलवार की रात में आठ बजे 50 छात्रों की टीम ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर बवाल काटा। जानकारी के अनुसार छात्र पहले मेस में पहुचे और भोजन के मेज को पलट दिया। इसके बाद छात्र प्रिंसिपल ईश्वरचंद जायसवाल …

गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौनर (विशुनपुरा बाबू) में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में मंगलवार की रात में आठ बजे 50 छात्रों की टीम ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर बवाल काटा। जानकारी के अनुसार छात्र पहले मेस में पहुचे और भोजन के मेज को पलट दिया। इसके बाद छात्र प्रिंसिपल ईश्वरचंद जायसवाल के कक्ष में गए और बाहर से बंद कर दिया और उनके कक्ष में तोड़फोड़ किया। जबकि अधिकांश छात्र प्रिंसिपल के पक्ष में थे। पता चला कि जिस छात्रों ने बवाल किया, वह गाजीपुर जिले के है।

छात्रों के आक्रोश को देखकर प्रिंसिपल ने डायल 112 पर फ़ोन किया। पीआरवी पुलिस व एसआई प्रदीप सिंह पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर प्रिंसिपल को कमरे से निकाला। छात्र डीएम के मौके पर आने की जिद पर अड़े थे। गुस्से में आए छात्रों का आरोप है कि मेस में भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है। सूचना पर रात में एसडीएम शिवम सिंह व समाज कल्याण अधिकारी बशिष्ठ नारायण सिंह पहुंच गए। दोनो अधिकारी छात्रों की बात को सुना और उन्हें समझाया बुझाया। तीन घंटे बाद भी बच्चे धरने पर जमे थे। अधिकारी व पुलिस फ़ोर्स भी मौजूद है।

इस सम्बंध में राजकीय आश्रम पद्धति के प्रिंसिपल ईश्वरचंद जायसवाल ने कहा कि अभी चार पांच दिन पूर्व नियुक्ति हुई है। छात्रों की कोई समस्या है तो उन्हें पहले बताना चाहिए था। मामला कोई खास नही है।गाजीपुर के कुछ छात्र है, जो किसी के बहकावे में आकर बेवजह बवाल कर दिए है।व्यवस्था को ठीक करने में वह लगे है। सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सिपाही ने शादी से किया इनकार तो पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार