कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने बताया, “एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान जारी हैं।” सुरक्षाबलों को कुलगाम के आरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। जैसे ही सुरक्षाबलों ने …
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने बताया, “एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान जारी हैं।” सुरक्षाबलों को कुलगाम के आरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और उस जगह के करीब पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन पर अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
