फतेहपुर: बारिश से कच्चा मकान गिरा,महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कच्चा मकान भरभरा कर गिरा। मकान के नीचे दबकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खागा कोतवाली क्षेत्र के काही गांव का मामला है। बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने से …

फतेहपुर, अमृत विचार। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कच्चा मकान भरभरा कर गिरा। मकान के नीचे दबकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खागा कोतवाली क्षेत्र के काही गांव का मामला है। बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने से 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी।

बता दे मूंगा देवी पत्नी जगत पाल निवासी काही थाना खागा की रहने वाली है जो कि कच्चे मकान में अकेले रह रही थी। वही रात भर बारिश होने के कारण सुबह 4:00 बजे मकान ढह जाने की वजह से इस पर दब गई। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई वो उसे जिला अस्पताल लेकर आए वहीं डॉक्टरों द्वारा मूंगा देवी को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: बरसात में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबने से वृद्धा घायल

संबंधित समाचार