मुरादाबाद : 23 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन, बिखरेगी अद्भुत छटा
मुरादाबाद। श्री राम कथा मंचन समिति लाजपत नगर की बैठक में रामलीला मंचन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। 23 सितंबर से छह अक्टूबर तक रामलीला होगी। पत्रकारों से बातचीत में समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद सक्सेना ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से लाजपत नगर रामलीला मैदान में भगवान …
मुरादाबाद। श्री राम कथा मंचन समिति लाजपत नगर की बैठक में रामलीला मंचन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। 23 सितंबर से छह अक्टूबर तक रामलीला होगी।
पत्रकारों से बातचीत में समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद सक्सेना ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से लाजपत नगर रामलीला मैदान में भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित लीला का मंचन किया जा रहा है। वृंदावन के स्वामी घनश्याम भारद्वाज के मार्गदर्शन में श्री बृज लोकलीला संस्थान के कलाकारों द्वारा नवीन साज सज्जा के साथ रामलीला का आयोजन 23 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक किया जाएगा।
मुख्य आकर्षण 25 को राम जन्म उत्सव, 27 को धनुष यज्ञ सीता स्वयंवर और 28 को राम बरात शोभायात्रा होगी। 3 अक्टूबर को हनुमान जी की ढाई सौ फुट से उड़ान इस बार के रामलीला का प्रमुख आकर्षण रहेगा। 5 अक्टूबर को रावण दहन महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के विशाल मैदान में किया जाएगा। जबकि छह अक्टूबर को राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम से निकालकर मंच पर बृज की फूलों की होली का विशेष आयोजन होगा। इसका उद्घाटन मंडलायुक्त और रावण दहन के कार्यक्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतिथि होंगे।
इस दौरान आयोजन समिति के मुकुल बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, राजीव राघव, नरेंद्र सिंह, विवेक शर्मा, असीम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : नवजात की मौत पर थाने के बाहर हंगामा, हत्या का आरोप
