रायबरेली: जल निकासी बंद होने से विधायक के गांव में घुसा बरसात का पानी, ग्रामीण परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंगलवार की रात हुई बारिश के चलते लालगंज के खजूर गांव में जलभराव हो गया है। पानी गांव के घरों के अंदर जा रहा है। ग्रामीण परेशान है। यह क्षेत्रीय विधायक का गांव है। इस मामले में बीडीओ का आडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह ग्रामीण को जल निकासी की व्यवस्था खुद करने …

रायबरेली। मंगलवार की रात हुई बारिश के चलते लालगंज के खजूर गांव में जलभराव हो गया है। पानी गांव के घरों के अंदर जा रहा है। ग्रामीण परेशान है। यह क्षेत्रीय विधायक का गांव है। इस मामले में बीडीओ का आडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह ग्रामीण को जल निकासी की व्यवस्था खुद करने की सलाह दे रही हैं।

क्षेत्र के खजूर गांव में जल निकासी की नालियां बंद है। जिसके कारण बरसात का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। मंगलवार रात भर हुई बरसात के कारण पूरा गांव जलमग्न हो गया है। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण सोकर उठे तो गांव की हर गली रास्ते में पानी ही पानी भरा हुआ था। गांव निवासी अमर सोनकर ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को फोन करके बताया कि जलभराव की समस्या से जहां घर से निकलना भी दूभर हो गया है वही घर गिरी की समस्या भी पैदा हो सकती है।

लेकिन समस्या के निराकरण के लिए किसी ने तत्परता नहीं दिखाई है। खास बात तय है कि क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह भी इसी गांव के निवासी है। विधायक के गांव की बदतर दशा विकास के बड़े बड़े दावों की एक बानगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास विभाग के अधिकारी तक ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

खंड विकास अधिकारी अंजू रानी वर्मा ने बताया कि जल भराव की समस्या कुछ घरों में है। बरसात के समय कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता है, इसलिए ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूर्व विधायक ने लेखपाल और ग्रामीण को पीटा, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता