गोरखपुर: सीडीओ ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, 31 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के औचक निरीक्षण में आज विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान अफरा-तफरी मच गई।सीडीओ ने सम्बंधित विभागो के अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पटल प्रभारियों को …

गोरखपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के औचक निरीक्षण में आज विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान अफरा-तफरी मच गई।सीडीओ ने सम्बंधित विभागो के अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने पटल प्रभारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण करने के दौरान बार-बार कर्मचारी बगैर छुट्टी के अनुपस्थित कैसे रह रहे,क्यों ना पटल प्रभारी के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन किया जाए। आज मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना ने विकास भवन में स्थित दर्जनों कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण किए गए कार्यालयों में डीपी आरओ कार्यालय में 26 में 16 कर्मचारी, जिला पिछड़ा कल्याण वर्ग में 3 में 1 कर्मचारी अनुपस्थित, डीएस डब्ल्यूओ 10 में 4 अनुपस्थित, डीएसओ कार्यालय 19 में 3 अनुपस्थित, आरईएस कार्यालय में 24 में 4 अनुपस्थित, खाद्य सुरक्षा में 4 में 1 अनुपस्थित, एमआई 15 में 2 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।कुल मिलाकर निरीक्षण किए गए आफिसो के 101 कर्मचारियों में 31 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन बाधित करने का मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सही जवाब ना मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जिन कार्यालयों में साफ- सफाई नहीं मिली,उनके कार्यालय प्रभारी को जमकर फटकार लगाई गई। निरीक्षण के दौरान विकास भवन के शौचालयों में गंदगी का अंबार मिला।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: रिटायर्ड कर्मचारियों को नगर निगम ने दी बड़ी राहत, बकाया राशि का हुआ भुगतान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा