बरेली: उर्स-ए-रजवी को लेकर कल से चलेंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें, सेटेलाइट से होगा संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी में जायरीन के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। जिसको लेकर आज से 50 बसों को रूट पर उतार दिया जाएगा। वहीं 50 बसों को रिजर्व रखा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या के अनुसार संचालन किया जाएगा। वहीं उर्स के दौरान दो दिन तक पुराने बस अड्डे से …

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी में जायरीन के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। जिसको लेकर आज से 50 बसों को रूट पर उतार दिया जाएगा। वहीं 50 बसों को रिजर्व रखा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या के अनुसार संचालन किया जाएगा। वहीं उर्स के दौरान दो दिन तक पुराने बस अड्डे से बसों का संचालन भी बंद रहेगा। जिसके तहत सेटेलाइट बस अड्डे से बसों का संचालन किया जाएगा।

आला हजरत के तीन रोजा उर्स-ए-रजवी का आगाज हो चुका है। दरगाह पर दुनियाभर से अकीदतमंद शुक्रवार तक शहर में आएंगे। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि उर्स को लेकर रोडवेज की तरफ से भी तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार से 50 बसों को रूट पर भी उतार दिया गया है। संख्या अधिक होने पर बसें की संख्या को भी बढ़ा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्कूल गई छात्रा का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज होने के दो दिन बाद आरोपी ने महिला थाने के बाहर छोड़ा

 

संबंधित समाचार