यूपी में पुलिस अधिकारियों के तबादलों के लिए बोर्ड गठित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले के लिए बोर्ड का गठन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बोर्ड गठन का आदेश जारी किया है जिसके अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक का ट्रांसफर बोर्ड अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक करेंगे। तीन …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले के लिए बोर्ड का गठन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बोर्ड गठन का आदेश जारी किया है जिसके अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक का ट्रांसफर बोर्ड अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक करेंगे।
तीन सदस्यीय बोर्ड के दो अन्य सदस्य अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन होंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षक का तबादले की जिम्मेवारी पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता वाला बोर्ड करेगा हालांकि इस बोर्ड के सदस्य अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना होंगे।
सूत्रों ने बताया कि उप निरीक्षक और उसके नीचे के अधिकारियों के तबादलों के लिए चार सदस्यीय बोर्ड गठित किया गया है जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना अध्यक्ष होंगे जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक अथवा पुलिस महानिदेशक द्वारा नियुक्त डीआईजी के अलावा पुलिस अधीक्षक प्रशासन और अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक, पुलिस उपाधीक्षक कार्मिक सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि गठित बोर्ड की संस्तुति पर अधिकारियों के तबादले किये जायेंगे।
