हल्द्वानी: बजूनिया हल्दू-नंदनपुर में छह हजार की अबादी, नलकूप एक भी नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शिविर कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूकटाव, सड़क निर्माण, स्थाई प्रमाण पत्र समेत 67 समस्याएं दर्ज हुईं। डीएम ने संबंधित विभाग को इनका समाधान कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए। जनता दरबार में ओखलकांडा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शिविर कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूकटाव, सड़क निर्माण, स्थाई प्रमाण पत्र समेत 67 समस्याएं दर्ज हुईं। डीएम ने संबंधित विभाग को इनका समाधान कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में ओखलकांडा के ग्राम प्रधान डिकर सिंह मेवाड़ी ने कहा कि ककोड़ के तोक गैना में अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसल का मुआवजा, मकान व खेतों की सुरक्षा के लिए चेक डैम निर्माण कराने की मांग की। मनीष आर्य निवासी ग्राम प्रधान बजूनिया हल्दू ने नन्दनपुर व बजूनिया हल्दू की कुल आबादी लगभग छह हजार है लेकिन ग्राम सभा में कोई नलकूप नहीं है।

इससे पानी आपूर्ति की प्रभावित होती है। इस पर डीएम ने जल संस्थान ईई को वैकल्पिक व्यवस्था से पानी आपूर्ति के निर्देश दिए। नाथुपुर पाडली के ग्राम प्रधान सतवंत सिंह ने सीसी मार्ग बनाने को 5 लाख रूपये मनरेगा से दिलाने और चौसला के ग्रामीणों ने भाखड़ा व अमरौली नाले से कृषि योग्य भूमि में हो रहे भूकटाव की रोकथाम के लिए वायरक्रेट लगाने व नालों की दिशा बदलने की मांग की। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न शिकायतें दर्ज हुई। इस दौरान एडीएम अशोक जोशी, एमएनए पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, लोनिवि ईई अशोक चौधरी, सिंचाई ईई केएस बिष्ट आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार