बाराबंकी : पर्वतारोही से थाना प्रभारी ने की अभद्रता, एसपी से की शिकायत
अमृत विचार बाराबंकी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पर्वतारोही योगाचार्य अजय कुमार वाजपेई के साथ एक थाना प्रभारी ने उस समय अभद्रता की जब वह अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए कचहरी गए हुए थे। इस सम्बन्ध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से इस मामले की शिकायत की है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में …
अमृत विचार बाराबंकी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पर्वतारोही योगाचार्य अजय कुमार वाजपेई के साथ एक थाना प्रभारी ने उस समय अभद्रता की जब वह अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए कचहरी गए हुए थे। इस सम्बन्ध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से इस मामले की शिकायत की है।
एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में योगाचार्य ने कहा है कि उन्हें समाज सेवा के सिलसिले में ओमान जाना है। इसी संदर्भ में अपने अधिवक्ता वरुण मिश्रा से बातचीत के लिए वे कचहरी गए हुए थे। उस समय वरुण मिश्रा सीजेएम कोर्ट पर थे। जब वे सीजेएम कोर्ट पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण बली सिंह ने उनके साथ बदतमीजी की तथा कहा कि तुम्हारे जैसे कई एवार्डियों को जेल भेज चुका हूं। ज्यादा काबिल मत बनो अन्यथा मार्फिन लगा कर जेल भेज दूंगा।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से संबंधित इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है तथा कहा है कि इस घटना से उन्हें काफी मानसिक आघात पहुंचा है शिकायत की प्रति उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री को भी भेजी है।
यह भी पढ़ें:- विजयादशमी उत्सव: संघ ने मुख्य अतिथि के रूप में पर्वतारोही संतोष यादव को किया आमंत्रित
