बरेली: इंजीनियर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष बने शरद और ज्ञानचंद सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन की मंडलीय बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को बैठक में सर्वसम्मति सिचाई शाखा की कार्यकारिणी का गठन हुआ। अधीक्षण अभियंता शरद सिंह को सभी की सहमति पर मंडल अध्यक्ष व ज्ञान चंद्र तिवारी को सचिव पद के पर चुन लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अभियंता …

बरेली, अमृत विचार। यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन की मंडलीय बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को बैठक में सर्वसम्मति सिचाई शाखा की कार्यकारिणी का गठन हुआ। अधीक्षण अभियंता शरद सिंह को सभी की सहमति पर मंडल अध्यक्ष व ज्ञान चंद्र तिवारी को सचिव पद के पर चुन लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अभियंता एसपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई । बैठक में उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल, संयुक्त सचिव सुनील भास्कर, कोषाध्यक्ष वैभव बाजपेयी और अमित किशोर को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इसके अलावा उमेश चंद्र, विशाल मिश्रा और वीपीएस गंगवार बतौर सदस्य चुने गए। बैठक में मंडल भर के 27 अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन अधीक्षण अभियंता बाढ़ कार्य के हिमांशु कुमार ने किया। बैठक में दशरथ सिंह, राजेंद्र कुमार, योगेश, मुकेश कुमार, उमेश चंद, सुरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: जिला जज के आश्वासन पर नहीं माने अधिवक्ता, आज भी रहेंगे कार्य से दूर

संबंधित समाचार