बरेली: कला उत्सव में जीआईसी के छात्र संजू ने हासिल किया पहला स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र संजू ने संगीत वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संजू अब लखनऊ में आयोजित प्रदेशीय कला …

बरेली, अमृत विचार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र संजू ने संगीत वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संजू अब लखनऊ में आयोजित प्रदेशीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। छात्र ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षिका सना इरफानी व मीनाक्षी जोहरी को दिया है। कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुम लता राजपूत,उप प्रधानाचार्य आरके शाक्य, नईम अहमद सहित सभी शिक्षकों ने बधाई दी।

ये भी पढ़ें – बरेली: 5147वीं अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

संबंधित समाचार