बरेली: वेज की जगह डॉक्टर्स को नॉनवेज सूप पिलाने का होटल पर लगा आरोप, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता। आरोप है कि बरेली के सिविल लाइंस स्थित स्वर्ण टावर होटल के स्टाफ ने आईएमए के डॉक्टर्स को वेजिटेबल सूप की जगह नॉनवेज सूप पिला दिया। बताया जा रहा है कि आईएमए के डॉक्टर्स …

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता। आरोप है कि बरेली के सिविल लाइंस स्थित स्वर्ण टावर होटल के स्टाफ ने आईएमए के डॉक्टर्स को वेजिटेबल सूप की जगह नॉनवेज सूप पिला दिया।

बताया जा रहा है कि आईएमए के डॉक्टर्स अपने निकट संबंधियों के साथ होटल में भोजन करने गए और उनको जो सूप पीने को दिया, वो नॉन वेज सूप था, जिसे उन्हें वेजिटेबिल सूप कहकर सबको पिलाया गया। बताया ये भी जा रहा है कि भोजन सर्व करने की प्रक्रिया को होटल के मोहमद आलम देख रहे थे। इस बात की जानकारी बरेली आईएमए के सदस्य डॉ. मयंक रस्तोगी (अपेक्स हॉस्पिटल) ने वीडियो बनाकर दी।

इस मामले में अब बरेली पुलिस का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को अवगत कराते हुए जांचकर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

एफएसडीए ने होटल पहुंच की जांच, पार्टी बुक करने वालों के दस्तावेज मांगे

होटल में नॉनवेज का सूप पिलाने के आरोप का वीडियो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पास पहुंचा। मामला संज्ञान में आने के बाद सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय धर्मराज मिश्रा ने टीम को मौके पर भेजा। टीम ने होटल में पहुंचकर जांच की। होटल प्रबंधन और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद लौट गई।

हालांकि, जांच टीम में शामिल जिम्मेदार इस मामले में जानकारी देने से साफ बचते रहे। वह गोलमोल जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। टीम के अनुसार मौके पर कुछ नहीं मिला। सफाई मिली। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय धर्मराज मिश्रा ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जिनकी पार्टी बुक थी, उसको लेकर होटल प्रबंधन से दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के बाद निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें : बरेली: सिपाही पर भाजपा नेता के साथ मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया थाने की घेराव, देखें Video

संबंधित समाचार