अयोध्या: सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा जश्न ईद मिलादुन्नबी
अयोध्या, अमृत विचार। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में मरकजी जामा मस्जिद टाटशाह के सभागार में बीती शाम पुलिस अधिकारियों के साथ मरकजी अंजुमन के सदस्यों के साथ बैठक हुई। इस दौरान चौक घंटा घर पर होने वाले दो दिवसीय जलसा व जुलूस ए मुहम्मदी को अमन चैन आपसी भाईचारा के साथ बेहतर तरीके से …
अयोध्या, अमृत विचार। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में मरकजी जामा मस्जिद टाटशाह के सभागार में बीती शाम पुलिस अधिकारियों के साथ मरकजी अंजुमन के सदस्यों के साथ बैठक हुई। इस दौरान चौक घंटा घर पर होने वाले दो दिवसीय जलसा व जुलूस ए मुहम्मदी को अमन चैन आपसी भाईचारा के साथ बेहतर तरीके से से निकालने पर चर्चा हुई।
बैठक में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह, एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह व चौकी चौक इंचार्ज आशीष चन्द्र त्रिपाठी जी मौजूद रहे। इन पुलिस अफसरों ने मरकजी अंजुमन के सचिव हाजी दबीर खान व समस्त पदाधिकारीयो के साथ वार्ता करते हुए आपसी भाईचारा व अमन चैन क़ायम रखने के लिए सहयोग मांगा और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। वार्ता में में मुख्य रूप से सदर ए अंजुमन के सदर मुफ्ती शमसुल कमर अलीमी, नाएब इमाम मौलाना फैसल हाशमी, खुर्शीद अंसारी, टाट शाह मुतवल्ली जमाल अहमद खान आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-कानपुर: भतीजे ने चाचा के सिर पर मारी गोली, शराब के नशे में हुआ था विवाद, हालत गंभीर
