अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 80.45 पर पहुंचा भारतीय रुपया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। डॉलर के मुकाबले में रुपये में गिरावट का दौर बदस्तूर जारी है। आज रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा गया है। भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80 के स्तर …

मुंबई। डॉलर के मुकाबले में रुपये में गिरावट का दौर बदस्तूर जारी है। आज रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा गया है। भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80 के स्तर को पार करते हुए अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 80.45 पर पहुंच गया। इससे पहले अमेरिकी फेडरल रिज़र्व ने बुधवार को लगातार तीसरी बार ब्याज दरें 0.75% बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे पहले बुधवार यानी 21 सितंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 79.97 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानकारों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में ताजा गिरावट की वजह वजह यूएस फेड के द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाया जाना है। वहीं विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा है। इसके अलावा कच्चे तेल के दामों में मजबूती और निवेशकों की जोखिम न लेने की प्रवृत्ति ने भी रुपये को प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें : Amazon ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के 9,000 से अधिक विक्रेताओं को अपने मंच पर जोड़ा

संबंधित समाचार