बाराबंकी: तालाब पर बने पुल के नीचे मृत मिला युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज /बाराबंकी, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के शव को लोनी कटरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना लोनी कटरा अंतर्गत बभिलवल निवासी वैभव शुक्ला 33 को आज सुबह गांव स्थित एक तालाब पर बने पुल के नीचे से मृत अवस्था में ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दिया। घटनास्थल पर …

त्रिवेदीगंज /बाराबंकी, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के शव को लोनी कटरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना लोनी कटरा अंतर्गत बभिलवल निवासी वैभव शुक्ला 33 को आज सुबह गांव स्थित एक तालाब पर बने पुल के नीचे से मृत अवस्था में ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दिया।

घटनास्थल पर पहुंची लोनी कटरा पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। वैभव शुक्ला भिलवल कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाता था। ग्रामीणों ने बताया कि वैभव शुक्ला की ससुराल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजौली में थी पत्नी से अनबन के चलते दोनों के बीच मुकदमा विचाराधीन था। थानाध्यक्ष लोनी कटरा गजेंद्र प्रताप सिंह ने अमृत विचार से बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

यह भी पढ़ें-ज्ञानवापी मामले की सुनवाई अब 29 सितंबर को, कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को जारी किया नोटिस

संबंधित समाचार