अयोध्या: बीकापुर में लाखों की लागत से बने व्यायामशाला बदहाली का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या। विकास खंड क्षेत्र के खजुरहट ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से करीब 3 वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया ग्राम पार्क व्यायामशाला देखरेख न होने से बदहाली का शिकार है। लाखों रुपए की लागत से वर्ष 2019 -20 में 14वें वित्त मनरेगा योजना अंतर्गत पार्क व्यायामशाला का निर्माण कराया गया था। व्यायामशाला में …

बीकापुर/अयोध्या। विकास खंड क्षेत्र के खजुरहट ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से करीब 3 वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया ग्राम पार्क व्यायामशाला देखरेख न होने से बदहाली का शिकार है। लाखों रुपए की लागत से वर्ष 2019 -20 में 14वें वित्त मनरेगा योजना अंतर्गत पार्क व्यायामशाला का निर्माण कराया गया था। व्यायामशाला में बच्चों के झूला, जिम के उपकरण की भी व्यवस्था हुई थी।

तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी प्राथमेश कुमार ने उद्घाटन किया था। रंग रोगन ना होने से गेट और चार दीवारी बदसूरत हो गई है। पार्क के अंदर खरपतवार और कूड़ा करकट फैला हुआ है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात के महीने में कीचड़ और जलभराव बना रहता है। पार्क निर्माण के कुछ समय तक गांव के लोग पार्क में व्यायाम करने आते थे, लेकिन अब बदहाली के चलते कोई नहीं आता है।

जागरूक लोगों ने ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बीकापुर विकासखंड के एडीओ पंचायत अजय तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी को देखरेख करने के लिए व गांव के सफाई कर्मी को पाक की नियमित सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। लापरवाही और उदासीनता की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:-आलमबाग का चंदर नगर इलाका अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू , आए दिन होते हैं हादसे

संबंधित समाचार