कानपुर: पिटबुल ने गाय पर किया हमला, तीन-तीन लोग छुड़ाते रहे, फिर इस तरकीब से बची जान
कानपुर, अमृत विचार। शहर में कुत्तों के हमलों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लखनऊ के बाद कानपुर में भी पिटबुल का कहर देखने को मिला है। सरसैया घाट पर एक पिटबुल डॉग ने गाय पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मालिक के सामने ही गाय के मुंह को अपने जबड़े …
कानपुर, अमृत विचार। शहर में कुत्तों के हमलों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लखनऊ के बाद कानपुर में भी पिटबुल का कहर देखने को मिला है। सरसैया घाट पर एक पिटबुल डॉग ने गाय पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मालिक के सामने ही गाय के मुंह को अपने जबड़े से पकड़ लिया। हमले के बाद मालिक समेत तीन लोग गाय को कुत्ते से छुड़ाते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद मालिक पानी के अदंर कुत्ते को ले गए जहां मारने के बाद पिटबुल ने गाय को छोड़ा। पिटबुल के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कानपुर: पिटबुल ने गाय पर किया हमला, तीन-तीन लोग छुड़ाते रहे, ऐसे बची जान- देखें वीडियो #PITBULL #Kanpur #AmritVicharNews pic.twitter.com/EwFUiAjqAl
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 22, 2022
कोतवाली क्षेत्र के सरसैया घाट पर 4 पालतू पिटबुल डॉग से क्षेत्रीय लोगो को ख़तरा बना हुआ है। गुरुवार को पिटबुल का मालिक कुत्ते को लेकर सरसैया घाट गया था। यहां नदी के करीब पिटबुल ने गाय तो देखा उस पर हमला कर दिया। पिटबुल के हमले में गाय तड़पती रही। इस दौरान पिटबुल के मालिक समेत तीन लोग कुत्ते को छुड़ाते रहे लेकिन उसने नहीं छोड़ा। इसी दौरान किसी ने कुत्ते को गहरे पानी में ले जाने की बात कही, जिसके बाद कुत्ते को मारने पर उसने गाय को छोड़ा। तब तक गाय का मुंह चुटहिल हो चुका था।
यह भी पढ़ें-सुल्तानपुर: जिला जेल में बंदी के बिस्तर से मिला मोबाइल फोन, मुकदमा दर्ज
