पीलीभीत: मरीजों के खाने में लापरवाही बरतने पर बिफरे डीएम, लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में हड्डी रोग विशेषज्ञ अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीज विनोद कुमार का तत्काल एक्स-रे कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। इसके अलावा रसोई घर में मरीजों को …

पीलीभीत, अमृत विचार। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में हड्डी रोग विशेषज्ञ अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीज विनोद कुमार का तत्काल एक्स-रे कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। इसके अलावा रसोई घर में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को देखा। यहां पर दाल काफी पतली बनाई गई। यह देखकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

अस्पताल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा भर्ती मरीजों के रजिस्टर को चेक किया गया। इसके साथ ही ड्यूटी कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, इंजेक्शन सर्जन कक्ष, सर्जन कक्ष, फिजीशियन सर्जन कक्ष, एक्स-रे कक्ष, डिजिटल पोषण परामर्श सेवा सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। ड्रेसिंग रूम निरीक्षण के दौरान रजिस्टर को चेक किया गया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ओपीडी नंबर रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दवाई काउंटर पर पहुंचकर मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाओं को देखा गया।

जिलाधिकारी द्वारा पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान प्रतिदिन लिए गए सैंपल के संबंध में जानकारी ली गई। बताया गया कि गुरुवार को सुबह से 176 सैंपल एकत्र किए गए और जांच की जा रही है। सर्जिकल वार्ड रूमों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। मरीजों से भोजन के बारे में बातचीत की गई। मरीजों ने बताया कि भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोईघर निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता को देखा गया और भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। एनआरसी निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी द्वारा बच्चों के वजन के संबंध में जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी द्वारा साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम प्रवीण कुमार ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टाफ नर्स ड्यूटी रूम, आईसीयू, मेडिको लीगल कक्ष का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आयुष्मान कक्ष के निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली गई और अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड निर्गत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक कुमार, महिला सीएमएस डा. अनीता चौरसिया, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीएस यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: आबकारी के सिपाही ने सेल्समैन को पीटा, वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार