मुख्यमंत्री योगी आज पूर्वांचल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे हवाई निरीक्षण
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर पहुंच गए हैं। आज मुख्यमंत्री गोरखपुर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। इस दौरान गोरखपुर, संत कबीरनगर,बस्ती, अंबेडकर नगर ,गोंडा ,अयोध्या और बाराबंकी की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर …
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर पहुंच गए हैं। आज मुख्यमंत्री गोरखपुर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। इस दौरान गोरखपुर, संत कबीरनगर,बस्ती, अंबेडकर नगर ,गोंडा ,अयोध्या और बाराबंकी की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री निरीक्षण के लिए गोरखपुर महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक परिसर में बने हेलीपेड से रवाना होंगे।
गोरखपुर जिले में अब तक 17791 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित गांव में राहत कार्यों के लिए 12.61 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने मेडिकल टीम को सक्रिय रखा है। चार मेडिकल टीम इन क्षेत्रों में लगाई गई हैं। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में पीने के पानी और दवा की भी व्यवस्था की है। इसके अलावा लोगों को बीमारी से बचाने के लिए मेडिकल टीम पर्याप्त मात्रा में दवा की व्यवस्था ओआरएस, एंटी स्नेक वेनम और क्लोरीन की गोली उपलब्ध करा रही है।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाले युवक की जमानत अर्जी खारिज
