बहराइच: तीन दिन से गायब महिला का तालाब में मिला शव, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच जिले के कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश तालाब में तैरती दिखाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को तालाब से बाहर निकलवाया और पहचान के लिए उसके घर वालो को बुलाया। इसके बाद मृतक महिला के घर वालो में उसके पति पर दहेज के लिए मार …

बहराइच। बहराइच जिले के कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश तालाब में तैरती दिखाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को तालाब से बाहर निकलवाया और पहचान के लिए उसके घर वालो को बुलाया। इसके बाद मृतक महिला के घर वालो में उसके पति पर दहेज के लिए मार पीट और लगातार परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस मृतक महिला के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला तीन दिन पहले घर से लापता हुई थी, आज गायब महिला का शव कैसरगंज के गण्डारा स्थित तालाब में तैरता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने पूर्व में ही हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर कोतवाली में देकर कार्यवाही की मांग की थी। मृतक महिला जनपद बाराबंकी के टिकैत नगर के थाना अंतर्गत कंस गांव की रहने वाली थी।

इसके चाचा रामकुमार सिंह ने अपनी भतीजी अनीता सिंह की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व थाना कैसरगंज अंतर्गत विरथाना घाट निवासी जयबक्श सिंह उर्फ मोनू सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका पति उसके साथ हमेशा मारपीट करता रहता था तथा प्रताड़ित किया करता था। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है, जल्द ही सी हत्या का खुलासा किया जाएगा।

बच्चे को भी धमकाया
मृतक महिला के चाचा ने बताया कि पति ने बच्चों के सामने मार पीटकर जान ले ली थी। बच्चे भी घटना के बारे में जानते थे, लेकिन भय के चलते कुछ नहीं बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Monsoon Session: विधानसभा की कार्यवाही शुरू, अखिलेश यादव ने सदन से किया वॉकआउट

संबंधित समाचार