मुरादाबाद : ‘भाषा व गणितीय ज्ञान को बेहतर करने के बताए तरीके’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी ब्लॉक संसाधन केंद्र के हॉल में निपुण भारत प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षिका तृप्ति शर्मा ने बच्चों की बुनियादी भाषा दक्षता और अंक गणितीय ज्ञान बढ़ाने का तरीका बताया। शुक्रवार को प्रार्थना के साथ दूसरे दिन के सत्र की शुरुआत हुई। दीपक कौशिक, एआरपी गजराज सिंह, राकेश कुमार सिंह ने निपुण भारत …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी ब्लॉक संसाधन केंद्र के हॉल में निपुण भारत प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षिका तृप्ति शर्मा ने बच्चों की बुनियादी भाषा दक्षता और अंक गणितीय ज्ञान बढ़ाने का तरीका बताया।

शुक्रवार को प्रार्थना के साथ दूसरे दिन के सत्र की शुरुआत हुई। दीपक कौशिक, एआरपी गजराज सिंह, राकेश कुमार सिंह ने निपुण भारत के लक्ष्य व निपुण भारत के अंतर्गत चलने वाले 22 सप्ताह की कार्ययोजना को विद्यालय में किस तरह क्रियान्वित करने के विषय में जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने बुनियादी भाषा दक्षता आदि के माध्यम से कौशल विकास में सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। प्रशिक्षण में प्रीति प्रजापति,अर्चना सिंह, नीलम यादव, नीलू सिंह, रेणुका जौहरी, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : यूनिफार्म खरीदने को नहीं मिले पैसे, फोटो अपलोड कराने का आदेश…पशोपेश में पड़े प्रधानाध्यापक-शिक्षक

संबंधित समाचार