रामपुर पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को रामपुर पहुंचे। कोसी पुल पर कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह अपने आवास पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि करप्शन के क्रांतिकारियों, बेईमानी के बाहुबलियों का बुरा वक्त …

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को रामपुर पहुंचे। कोसी पुल पर कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह अपने आवास पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि करप्शन के क्रांतिकारियों, बेईमानी के बाहुबलियों का बुरा वक्त चल रहा है। मदरसों और वक्फ के सर्वे पर सवाल करने वाले सियासती साजिश के सूत्रधार हैं। भय और भ्रम का माहौल बनाकर लोगों का भावनात्मक शोषण इनकी फितरत है।

उन्होंने कहा कि धर्म को सुरक्षा कवच बनाकर आतंकवाद का कर्म करने वाले मुल्क, मजहब, मानवता के दुश्मन हैं। जो लोग एजेन्सियों, कोर्ट, सरकार और सिस्टम पर सवाल उठा रहे वो खुद सवालों से घिरे हुए है।

जिला पंचायत अध्यक्ष का जाना हाल
टीएमयू अस्पताल में भर्ती जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी से मिलने के लिए वह मुख्तार अब्बास नकवी मुरादाबाद पहुंचे। उनका हालचाल पूछा और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें : आजम की मेहरबानी वाली पांच कंपनियों के पते ठिकाने तलाश रही ईडी, बाबा का मालिक भागा अमेरिका 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा