हरदोई: बैरक में घुसे सांप ने महिला कांस्टेबल को डसा
हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। कोतवाली में तैनात एक महिला कांस्टेबल की बैरक में जहरीला सर्प घुस गया।रात में बेड पर सोते समय उसे सांप ने काट लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर साथी पुलिसकर्मियों पुलिसकर्मियों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। बरेली जनपद के इज्जतनगर …
हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। कोतवाली में तैनात एक महिला कांस्टेबल की बैरक में जहरीला सर्प घुस गया।रात में बेड पर सोते समय उसे सांप ने काट लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर साथी पुलिसकर्मियों पुलिसकर्मियों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
बरेली जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी महिला कांस्टेबल मधुबाला हरपालपुर कोतवाली में सीसीटीएन के पद पर तैनात है। गुरुवार की रात अपनी बैरक में सो रही थी। तभी उसकी बैरक में एक जहरीला सर्प घुस गया। जिसने उसे काट लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में महिला कांस्टेबल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है।कोतवाली में बनी बैरकें काफी खंडहर हो गयी है। जिनके आसपास काफी गंदगी फैली हुई है।जिसके चलते बरसाती जीव जंतु विचरण करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें-बरेली: दलदल में फंसे 23 गौवंश को रेस्क्यू के दौरान बचाया, अन्य की तलाश जारी
