वाराणसी: अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी अपना दल कमेरावादी, नगर निकाय चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी
वाराणसी, अमृत विचार। यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच अपना दल कमेरावादी ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अपना दल कमेरावादी की वाराणसी में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। पार्टी पूरे प्रदेश के नगर निगम, नगरपालिका …
वाराणसी, अमृत विचार। यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच अपना दल कमेरावादी ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अपना दल कमेरावादी की वाराणसी में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। पार्टी पूरे प्रदेश के नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों में अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारेगी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर भी अहम फैसला किया गया। इसी सिलसिले में यह तय किया गया कि चुनाव में संगठन से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जाएगा। कार्यकारिणी में यह तय किया गया कि 2024 लोकसभा चुनाव में वाराणसी के उम्मीदवार को लेकर विपक्षी पार्टियों से बात की जाएगी, ताकि बीजेपी के खिलाफ संपूर्ण विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार अपना दल कमेरावादी से हो।
यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, एक गंभीर
