भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 3950 बोतल विदेशी शराब जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज तीन तस्करों के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप को पकड़ा है। भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को यहां बताया कि झारखंड से बांका के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप के आने की सूचना पर …

भागलपुर बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज तीन तस्करों के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप को पकड़ा है।

भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को यहां बताया कि झारखंड से बांका के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप के आने की सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुल्तानगंज थानाध्यक्ष की अगुवाई में गठित पुलिस की टीम ने डीआरआइ के सहयोग से इस थाना क्षेत्र में देवघर- सुल्तानगंज मार्ग पर शुक्रवार की शाम विशेष वाहन तलाशी अभियान चलाया और सुधा दूध का स्टीकर लगे एक गाड़ी से कार्टन में रखे करीब तीन हजार 950 बोतल विदेशी शराब जब्त किया।

प्रभात ने बताया कि मौके पर से तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान अमन कुमार, आनन्द मोहन तथा बब्लू सिंह के रुप में हुई है। उक्त शराब तस्कर बेगूसराय जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और झारखंड के देवघर से अवैध रूप से शराब के इस खेप को बेगूसराय ले जा रहे थे।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस सिलसिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बिहार में ‘जन भावना महासभा’: अमित शाह बोले- मेरे आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म