हरदोई : नोटिस जारी.. निलंबित हो सकता है दूध डेयरी का लाइसेंस !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और डीएम के निर्देश पर अमल करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य -द्वितीय सतीश कुमार के नेतृत्व में मिल्क चिल्लिंग सेंटर पर विशेष प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इस दौरान कमियां मिलने पर नोटिस जारी की गई और सख्ती के साथ कहा गया कि अगर सुधार नहीं हुआ …

अमृत विचार, हरदोई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और डीएम के निर्देश पर अमल करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य -द्वितीय सतीश कुमार के नेतृत्व में मिल्क चिल्लिंग सेंटर पर विशेष प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इस दौरान कमियां मिलने पर नोटिस जारी की गई और सख्ती के साथ कहा गया कि अगर सुधार नहीं हुआ तो डेयरी का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। इस छापामार कार्यवाही के दौरान पारस मिल्क चिलिंग सेंटर सांडी, आनंदा मिल्क चिलिंग सेंटर गोपाल जी सांडी के यहां से मिश्रित दूध का एक-एक नमूना लिया गया।

इसके अलावा अमिस डेरी मिल्क चिलिंग सेंटर सांडी के यहां से मिश्रित दूध के दो नमूने लिए गए। हरपालपुर के ज्ञान मिल्क चिलिंग सेंटर से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। इस दौरान मिल्क चिलिंग सेंटर पर पाई गई कमियों पर उन्हें नोटिस जारी की गई। साथ ही सख्ती के साथ कहा गया कि अगर फिर भी नोटिस का अनुपालन करते हुए सुधार नहीं किया गया तो संबंधित डेरियों का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

सहायक आयुक्त खाद्य -द्वितीय सतीश कुमार ने बताया है कि सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापामार कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक,खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध गंगवार,अजीत सिंह, खुशीराम,रामकिशोर,अनुराधा कुशवाहा और घनश्याम वर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- बरेली: बैठक में नहीं पहुंचे आवास विकास के अधिकारी, नोटिस जारी करने के निर्देश

संबंधित समाचार