बाराबंकी: देर से आने का कारण पूछने पर बिफरी शिक्षिका,अभिभावक से हुआ विवाद
सतरिख /बाराबंकी, अमृत विचार। बंकी क्षेत्र के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय मनेरा गांव में शिक्षिका और अभिभावक के बीच विवाद हो गया। शिक्षिका ने एबीएसए से विद्यालय के अंदर घुसकर फोटो खींचने की शिकायत की। सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय मनेरा में अभिभावक व बीडीसी दिनेश लाल यादव के 3 बच्चे आदित्य कक्षा 1 …
सतरिख /बाराबंकी, अमृत विचार। बंकी क्षेत्र के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय मनेरा गांव में शिक्षिका और अभिभावक के बीच विवाद हो गया। शिक्षिका ने एबीएसए से विद्यालय के अंदर घुसकर फोटो खींचने की शिकायत की।
सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय मनेरा में अभिभावक व बीडीसी दिनेश लाल यादव के 3 बच्चे आदित्य कक्षा 1 शिवपाल कक्षा 4 शिव मगन कक्षा 5. पढ़ने जाते हैं। जहां शुक्रवार को दो बच्चों ने वापस आकर बताया कि अभी शिक्षिका नहीं आई। तो दिनेश लाल विद्यालय 9:15 बजे पहुंचे। इस बीच प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी सिंह भी आ पहुंची तो अभिभावक ने शिक्षिका से देर से आने का कारण पूछा तो उन्होंने गुस्से में जवाब दिया कि तुम कौन होते हो मेरे अधिकारी हो। इसी बात पर दोनों मे वाद विवाद हो गया।
जबकि कम्पोजिट विद्यालय में 14 शिक्षकों की नियुक्ति है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर देर से विद्यालय खुलता है। इसी बात पर गांव के काफी ग्रामीण जमा हो गए। इस संबंध में बीओ सुषमा सेगर बंकी ने बताया कि कुछ लोगों ने विद्यालय पहुंचकर फोटो खींची है विवाद किया है इसकी शिकायत मिली है जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें-हरदोई : गैर इरादतन हत्या में तीन सगे भाइयों समेत चार को मिली सजा
