आज का राशिफल। 24 सितंबर, 2022
मेष आज कमीशन के कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। आज के काम को कल पर टालने से बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। वृष आज कब्ज और पेटदर्द की परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम का प्रभाव आपके …
मेष
आज कमीशन के कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। आज के काम को कल पर टालने से बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
वृष
आज कब्ज और पेटदर्द की परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। रियल एस्टेट में निवेश शुभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने संपर्कों को मजबूत कर लें।
मिथुन
आज आपकी योग्यता को लोग सराहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क
आज नई भूमि-संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आपको परेशान करेंगी। परिवार में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
सिंह
आज जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपकी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
कन्या
आज प्रेम संबंधों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। आपके सम्मान में कमी आने के योग बन रहे हैं। अपना समय व्यर्थ में बर्बाद न करें। सही समय पर काम पूरा न कर पाने के कारण आपको कठिनाई हो सकती है।
तुला
आज रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें। घर की समस्या दूर होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। ऑनलाइन व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक
आज राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। घर-गृहस्थी की समस्या दूर होने की सम्भावना बन रही है। आपको जॉब के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। उच्चाधिकारी आपको काफी सहयोग करेंगे। जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।
धनु
आज धन के लेन-देन को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों के कारण थोड़े निराश होंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अनजान व्यक्तियों के साथ ज्यादा सम्पर्क न रखें। अपने विचारों को सकारात्मक रखें।
मकर
आज भावुकता के कारण लिए गए निर्णय आपको नुकसान पहुंचायेंगे। बच्चों के साथ आपको संबंध अच्छे रखने चाहिए। स्वभाव में चिड़चिड़ेपन के कारण थोड़ी परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
कुंभ
आज आपका मन संतुष्ट रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था में बढ़ोत्तरी होगी। वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग बन रहे हैं।
मीन
आज सभी कार्य पूरे मनोयोग से करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपसे कोई भूल हो सकती है। व्यापार को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। पुण्य कार्यों पर आपको धन खर्च करना चाहिए।
