सीएम योगी ने मंदिर में की गुरु अवैद्यनाथ की पूजा
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के समाधि स्थल एवं सभी देव-विग्रहों तथा समाधि स्थलों पर विशेष पूजन कर लोकमंगल के लिए प्रार्थना की। सूत्रों के अनुसार वे आज रात्रि मंदिर …
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के समाधि स्थल एवं सभी देव-विग्रहों तथा समाधि स्थलों पर विशेष पूजन कर लोकमंगल के लिए प्रार्थना की।
सूत्रों के अनुसार वे आज रात्रि मंदिर मे विश्राम करेंगे और सोमवार को साढ़े दस बजे गोरखपुर के विभिन्न थानों के 100 पुलिसकर्मियों को स्कूटी देकर हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज में प्रमुख सचिव चिकित्सा एव स्वास्थ्य के साथ गोरखपुर व बस्ती के मंडलायुक्त औऱ जिलाधिकारियों के साथ संचारी रोग, इंसेफलाइटिस आदि की रोकथाम विषय की समीक्षा करेंगे।
