बहराइच: आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ बच्चों के बीच हुई स्पर्धा, गांधी जयंती पर बच्चों का होगा सम्मान
बहराइच। पयागपुर विकास खंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को स्वास्थ्य बच्चों के बीच खेल स्पर्धा कराई गई। पोषण में सुधार को लेकर हुए स्पर्धा में बेहतर आने वाले छात्रों को गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी पयागपुर अनिल पाण्डेय ने बताया स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य पांच वर्ष तक …
बहराइच। पयागपुर विकास खंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को स्वास्थ्य बच्चों के बीच खेल स्पर्धा कराई गई। पोषण में सुधार को लेकर हुए स्पर्धा में बेहतर आने वाले छात्रों को गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी पयागपुर अनिल पाण्डेय ने बताया स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य पांच वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना है। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी केद्रों पर स्पर्धा कराई गई।
अधीक्षक सीएचसी पयागपुर डॉ विकास वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों व अपने स्वास्थ्य,पोषण स्तर का विशेष ध्यान रखें। बेहतर खानपान स्वच्छता स्वस्थ शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का मुख्य उद्देश्य यही है कि गांव की कि शोरी, बालिकाएं, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को उनके पोषण और समय समय पर जरूरी स्वास्थ्य जांच टीकाकरण की सुविधाएं स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की ओर से संयुक्त रूप से लाभार्थियों को प्रदान की जाती है।
इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र नूरपुर पर बच्चो को वजन लम्बाई की जांच कर माताओं को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण पर जागरूकता प्रदान की गई साथ ही उन्हें पुरस्कृत किया गया इस दौरान शिवकुमारी सिंह, रन्नो देवी व अन्य लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: गांधी जयंती पर शताब्दी पुस्तकालय का संदीप पांडेय ने उद्घाटन, जानें क्या कहा?
