मुरादाबाद : आप सांसद संजय सिंह बोले- आम आदमी पार्टी के बढ़ने से बीजेपी को हो रही तकलीफ
मुरादाबाद,अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने रुहेलखंड प्रांत के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ने से भारतीय जनता पार्टी को तकलीफ हो रही है। भाजपा मुसलमानों को ठीक करने के नाम पर सियासत कर रही है। भाजपा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने रुहेलखंड प्रांत के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ने से भारतीय जनता पार्टी को तकलीफ हो रही है। भाजपा मुसलमानों को ठीक करने के नाम पर सियासत कर रही है। भाजपा ने मुसलमानों को ठीक करने के नाम पर हिंदुस्तान को बर्बाद कर दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की भी नई परिभाषा की और भारतीय झूठा पार्टी करार दिया।
राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भाजपाइयों का हिंदू-मुसलमान का मुद्दा खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें बिछड़ना नहीं है। इसलिए अब देश में शिक्षा, स्वास्थ्य नौकरी और न्याय की बातें हो रही हैं। इसी के साथ उन्होंने आवाज दो हम एक हैं तो सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं ने भी अपना स्वर मिलाया।
उन्होंने कहा कि हर जगह, हर शहर में बीजेपी हमारे सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए हमारे पोस्टर फाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी के मुख्यमंत्री यूपी में सरकारी स्कूल बनाए तो मैं अपने बाप-दादा की जमीन स्कूल के लिए दान कर दूंगा।
ये भी पढ़ें : जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उठा स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली-एआरवी न होने का मुद्दा, जिपं अध्यक्ष बोलीं- व्यवस्था जरूरी
