रायबरेली: रेल कोच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शनिवार को महाप्रबंधक एस एस कलसी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आरेडिका के सभी वरिष्ठ विभागाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष …

रायबरेली। लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शनिवार को महाप्रबंधक एस एस कलसी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आरेडिका के सभी वरिष्ठ विभागाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों ने अभियान में सहयोग किया। साफ-सफाई अभियान का आरम्भ शॉपिंग कम्पलेक्स क्षेत्र से किया गया एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ दुकानदारों को अपने आस पास साफ-सफाई रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये।

आवासीय और कारखाना परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिये एवं इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। स्वच्छता पखवाडा के अर्न्तगत सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से आवासीय परिसर, कॉम्पलेक्स, वर्कशॉप में पिछले 15 दिनों से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: रेल कोच कारखाना में राजभाषा पखवाड़े का हुआ आगाज

संबंधित समाचार