मुरादाबाद : विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल मऊ की सरस्वती ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर स्तरीय विज्ञान क्विज मॉडल प्रदर्शनी कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम नगर में आयोजित हुई। नगर क्षेत्र सभी जूनियर हाईस्कूल के 150 बच्चों ने मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। इसकी शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर सर्वेश कुमार और सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर की। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता …

मुरादाबाद,अमृत विचार। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर स्तरीय विज्ञान क्विज मॉडल प्रदर्शनी कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम नगर में आयोजित हुई। नगर क्षेत्र सभी जूनियर हाईस्कूल के 150 बच्चों ने मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। इसकी शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर सर्वेश कुमार और सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर की। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता हुई। विज्ञान के विशेषज्ञ शिक्षकों ने बच्चों से विभिन्न चरणों में 30 प्रश्नों के उत्तर पूछे। हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए अधिकतम 30 सेकेंड का समय दिया गया।

मॉडल प्रदर्शनी में विज्ञान के चमत्कारों और प्रयोगों पर आधारित मॉडल दिखाए, जिन्हें सभी ने सराहा। क्विज प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल मऊ की सरस्वती प्रथम, जूनियर हाईस्कूल कुंदनपुर के अरकान द्वितीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की शिखा ने तृतीय स्थान पाया। कम्पोजिट विद्यालय काशीराम नगर के आकाश ने चतुर्थ ओर कम्पोजिट विद्यालय गंज के गुलाम वारिस ने पंचम स्थान प्राप्त किया। शुरुआती 10 विजेता बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर के द्वारा 500 रुपये नकद, प्रमाण पत्र और शील्ड देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कन्या जूनियर हाईस्कूल मऊ को प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय मझोला को द्वितीय और लोदीपुर को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विज्ञान विशेषज्ञ स्वेता चहल, मुकुल कौशिक, आशीष कुमार शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यपिका रत्नेश बाला, राहुल शर्मा, प्रतिमा कुमारी, अशोक कुमार, कस्तूरबा वार्डन पूर्णिमा पाल, नमिता गुप्ता, अलका सिक्का, प्रशांत कुमारी, आशा बडोला, अर्चना रानी, विष्णु भारद्वाज, आरती रानी, ममता बाली ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रक्षंदा, दुर्वेश लता व अर्शी सिद्दीकी सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया।

शास्त्रीय संगीत में वरुणी व दिव्या ने मारी बाजी
उधर, प्रभादेवी इंटर कॉलेज में कला उत्सव कार्यक्रम के तहत शास्त्रीय संगीत में लोकगीत और वादन की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें संगीत गायन में वरुणी व पारम्परिक लोकगीतों में दिव्या त्रिगुणायत ने अपनी प्रतिभा से पहले स्थान पर काबिज रही। इस अवसर पर निर्णायक मंडल व प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्णायक मंडल के पं. राजकिशोर शास्त्री, आचार्य धीरशान्त दास अर्द्धमौनी ने दीप प्रज्जवलित कर की। छात्राओं ने सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। पं राजकिशोर शास्त्री ने शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के प्रयास के लिए प्रबंधन की प्रशंसा की।

आचार्य धीरशान्त दास अर्द्धमौनी बोले संगीत मनुष्य को दीर्घायु, निरोगी एवं तनाव मुक्त करता है। संगीत का शाश्वत सम्बन्ध भगवान श्रीकृष्ण एवं संसार में रहने वाले भक्तों से भी है। विशिष्ट अतिथियों राजकला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य मधुबाला त्यागी व शिल्पी शर्मा ने कला उत्सव की सार्थकता के महत्व को बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में शास्त्रीय संगीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संगीतकार आदर्श भटनागर द्वारा हमें शास्त्रीय संगीत की धरोहर को सुरक्षित, संवर्धित एवं विस्तारित भी करना है।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से भाग लेने आये प्रतियोगियों ने बहुत उत्साह, रुचि एवं लगन के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें संगीत गायन में वरुणी प्रथम, अदीना द्वितीय एवं गौरी चतुर्वेदी तृतीय और पारम्परिक लोकगीतों में दिव्या त्रिगुणायत प्रथम, दिया अग्रवाल द्वितीय एवं दिव्यांशी तृतीय सांत्वना में मोहिनी, संजना एवं कृष्णा कश्यप रहे। कला उत्सव के अन्त में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या शशि आर्या ने छात्राओं की प्रतिभाओं को पूर्ण सहयोग एवं मार्ग दर्शन करने की सराहना की। प्रतियोगिता का संयोजन सुधा शर्मा एवं निशा गुप्ता ने किया। संचालन रीना गोयल द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आप सांसद संजय सिंह बोले- आम आदमी पार्टी के बढ़ने से बीजेपी को हो रही तकलीफ

संबंधित समाचार