रायबरेली: एनटीपीसी में आयोजित हिंदी पखवाड़ा में प्रतिभागियों ने जमकर दिखाया उत्साह
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में 14 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु पखवाड़े के पहले सप्ताह में मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार का संदेश …
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में 14 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु पखवाड़े के पहले सप्ताह में मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार का संदेश जारी किया गया। इस संदेश में उन्होंने कर्मचारियों से दैनिक कार्यों को हिंदी में करने की अपील की और सभी कर्मचारियों को हिंदी के प्रसार के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही निबंध, श्रुतलेख, ऑनलाइन प्रश्नोतरी व राजभाषा नीति ज्ञान के अवलोकन हेतु नोटिंग-ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा गया है। पखवाड़े के दौरान आज कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए संस्मरण लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों व उनके आश्रितों के भाग लेने की संख्या बहुत अधिक दर्ज की जा रही है। इससे जाहिर है कि हिंदी के प्रचार-प्रसार व संवर्धन में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं।
अगले सप्ताह में स्कूली बच्चों, महिलाएं व टाउनशिप निवासियों के लिए निबंध, श्रुतलेख, संस्मरण लेखन व हिंदी लोकगीत प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन 29 सितंबर 2022 को किया जाएगा। इसके अलावा अपने दैनिक कार्यों में राजभाषा में काम करने वाले व हिंदी के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने वाले कर्मचारियों को राजभाषा सहयोग सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एनटीपीसी में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस कार्यक्रम संपन्न
