अयोध्या : विजयदशमी को अयोध्या से निकलेगी रामराज्य रथ यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में इस बार यूनाइटेड सोवियत की श्री रामदास मिशन संस्था विजयदशमी 5 अक्टूबर को अयोध्या से रामराज्य रथयात्रा निकालेगी। यह रथ यात्रा पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से होते हुए कुल 27 राज्य के 15 हजार किलोमीटर की दूरी 60 दिनों में तय करेगी और गीता जयंती …

अमृत विचार, अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में इस बार यूनाइटेड सोवियत की श्री रामदास मिशन संस्था विजयदशमी 5 अक्टूबर को अयोध्या से रामराज्य रथयात्रा निकालेगी। यह रथ यात्रा पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से होते हुए कुल 27 राज्य के 15 हजार किलोमीटर की दूरी 60 दिनों में तय करेगी और गीता जयंती पर वापस अयोध्या लौट यात्रा का समापन होगा।

पूर्व में मिशन और केएनएचए तथा हिंदू वेदी केरल के संस्थापक जगतगुरु सत्यानंद सरस्वती विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय संत समिति के सहयोग से वर्ष 2019 में रामेश्वरम से अयोध्या तक, वर्ष 2018 में अयोध्या से रामेश्वरम तक रामराज्य यात्रा और 1991 में उडुपी के मूकंबिका देवी मंदिर से कन्याकुमारी तक राम रथ यात्रा निकाल चुके हैं। श्रीराम की दिग्विजय यात्रा के माध्यम से सरकार से इंडिया को भारत घोषित करने, भारतीय शिक्षा में रामायण तथा असली इतिहास को शामिल करने की मांग की जाएगी।

शनिवार को आयोजन समिति के सदस्य मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के हवाले से शरद शर्मा ने बताया कि दिग्विजय यात्रा को अश्वमेघ यज्ञ की तर्ज पर विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। विजयदशमी से गीता जयंती के बीच आयोजित इस रामराज्य रथ यात्रा के लिए समिति का गठन कर लिया गया है और तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:- बरेली: विजयदशमी पर कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शस्त्रों का किया पूजन

संबंधित समाचार