अयोध्या : भाजपा सरकार में बिना भेदभाव लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को प्रेस क्लब में अयोजित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 68 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक रामचंद्र यादव के हाथों टाईसाइकिल, कान की मशीन, व्हील चेयर, …

अमृत विचार, अयोध्या। सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को प्रेस क्लब में अयोजित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 68 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक रामचंद्र यादव के हाथों टाईसाइकिल, कान की मशीन, व्हील चेयर, बैसाखी व अन्य उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कभी योजनाओं का लाभ हर पात्र को पहुंचना सरकारों के लिए चैलेंज हुआ करता था, परन्तु भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह करके दिखाया। आज अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि इससे पहले भी कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र व पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए बनेंगे मॉडल बूथ, मिलेगी यह सुविधा…

संबंधित समाचार