रायबरेली: आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति स्कूल ओलिंपियाड का हुआ शानदार समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 3 दिन तक चले आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति ओलंपियाड का आज समापन हो गया। रस्साकशी बालिका वर्ग में मदर टेरेसा इंटर कॉलेज की टीम ने ब्रजरानी देवी इंटर कॉलेज की टीम को हराकर खिताब जीत लिया। कबड्डी का खिताब सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊंचाहार ने जीता। …

रायबरेली, अमृत विचार। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 3 दिन तक चले आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति ओलंपियाड का आज समापन हो गया। रस्साकशी बालिका वर्ग में मदर टेरेसा इंटर कॉलेज की टीम ने ब्रजरानी देवी इंटर कॉलेज की टीम को हराकर खिताब जीत लिया। कबड्डी का खिताब सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊंचाहार ने जीता। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जेएस भाटिया और अर्जुन पुरस्कार विजेता गुलाबचंद ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर प्रतिभागी बच्चों को सुंदर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

आखिरी दिन बैडमिंटन, ताइक्वांडो, रस्साकशी और कबड्डी के फाइनल मैच खेले गए। दिन भर खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी मची रही। हिप हिप हुर्रे की आवाजें कभी इधर कभी उधर से गूंजती रहीं। जीत के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया और आखरी दम तक कोशिश की।

बैडमिंटन एकल बालिका में नंदनी सोनकर प्रथम, शालिनी रस्तोगी और अंकिता तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में स्वास्तिक प्रथम, आदित्य ज्योति और अमित तीसरे स्थान पर रहे। कैरम बालिका में अंशिका सिंह और दिशा गौर की जोड़ी विजेता रही। निधि और महक सिंह उप विजेता रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में वैभव प्रताप सिंह सबसे ऊंचा कूदे। दूसरे स्थान पर रवि कुमार और तीसरे स्थान पर अत्रिमणि तिवारी रहे।

प्रतियोगिताओं के संपन्न होने के बाद पुरस्कार वितरण शुरू हुआ। मुख्य अतिथि जेएस भाटिया, विशिष्ट अतिथि गुलाबचंद, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख रोहिताश्व नारायण और जिला खेल अधिकारी सर्वेंद्र सिंह रहे। अतिथियों ने विजेता बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। संचालन राजीव भार्गव और मुन्ना लाल साहू ने किया।

यह भी पढ़ें-संभल: समाजवादी पार्टी के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे- शिवपाल यादव

संबंधित समाचार