हरदोई: कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट हुई दर्ज, पत्नी ने की एसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । दहेज़ की मांग करते हुए कांस्टेबिल ने पत्नी को बेरहमी से पीटा,साथ ही उसकी कोख में पल रहे बच्चे को गिराने का दबाव बनाया। इसके अलावा कांस्टेबिल की मां और उसका भाई जान से मार डालने की बराबर धमकी दे रहा है। डरी-सहमी पत्नी ने अपने ऊपर हो रहे ज़ुल्म की …

हरदोई, अमृत विचार । दहेज़ की मांग करते हुए कांस्टेबिल ने पत्नी को बेरहमी से पीटा,साथ ही उसकी कोख में पल रहे बच्चे को गिराने का दबाव बनाया। इसके अलावा कांस्टेबिल की मां और उसका भाई जान से मार डालने की बराबर धमकी दे रहा है। डरी-सहमी पत्नी ने अपने ऊपर हो रहे ज़ुल्म की सारी दास्तां एसपी राजेश द्विवेदी को सुनाई। जिस पर एसपी ने कांस्टेबिल के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर कोतवाली शहर पुलिस ने कांस्टेबिल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत धारा498-ए/ 323/504/506 का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-बरेली: भीड़ के कारण हजारों जायरीन नहीं पहन सके जूते-चप्पल, दरगाह के बाहर लगा अंबार

संबंधित समाचार