बरेली: मौसम का बदला मिजाज, सुबह रिमझिम और रात में झमाझम बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सितंबर के अंत में अचानक मौसम का रुख बदल गया है। शुक्रवार को बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह रिमझिम बारिश हुई और फिर रात में झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया। बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है, क्योंकि तेज बारिश से फसलें बर्बाद हो जाएंगी। …

बरेली, अमृत विचार। सितंबर के अंत में अचानक मौसम का रुख बदल गया है। शुक्रवार को बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह रिमझिम बारिश हुई और फिर रात में झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया। बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है, क्योंकि तेज बारिश से फसलें बर्बाद हो जाएंगी।

सुबह रिमझिम बारिश के कुछ घंटों के बाद ही धूप खिल गई लेकिन फिर बादल छा गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को करीब 25 मिलीमीटर और सोमवार को करीब 30 मिलीमीटर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

तेज हवा के वर्षा से बर्बाद हो जाएंगी तैयार फसलें
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह का कहना है कि दो दिन तक वर्षा होने के साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। अगर ऐसा हुआ तो अब तक सूखे की मार झेल रहे जिले के किसानों की फसल पर अगर तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने के साथ वर्षा हुई तो फसलें तबाह हो जाएंगीं। खरीफ फसलों की बुवाई के समय वर्षा ना होने से किसानों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। बोवाई के बाद महंगी सिंचाई करके किसानों ने किसी तरह से फसल को उगाया था।

ये भी पढ़ें- बरेली: उर्स-ए-रजवी से लौट रहे मुफ्ती-ए-आजम के खलीफा का निधन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता