बरेली: पुलिस और एसटीएफ की टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार, आठ किलो अफीम बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना शाही जनपद बरेली और एसटीएफ लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से आठ किलो अफीम बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब अस्सी लाख रूपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया हम लोग …

बरेली, अमृत विचार। थाना शाही जनपद बरेली और एसटीएफ लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से आठ किलो अफीम बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब अस्सी लाख रूपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया हम लोग नेपाल के लोगों से अफीम खरीदकर झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड मं ग्राहकों की मांग के मुताबिक बेचते हैं। हम लोग नेपाल के लोगों से अफीम लेकर उत्तराखंड अफीम बेचने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में भी जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: व्यापारियों का सर्वे होने तक धरना स्थगित, आज से खुलेगा बाजार

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज