बरेली: पर्चे बांट कर स्वैच्छिक बाजार बंद का किया आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संयुक्त व्यापार मंडल और इसके समर्थक संगठनों ने रविवार को कुतुबखाना, किला, श्यामगंज आदि बाजार में स्वैच्छिक बाजार बंदी को लेकर ‘पहले परिवार बाद में व्यापार’ लिखे पर्चें बांटे। व्यापारी नेता शोभित सक्सेना ने कहा कि कोरोना संक्रमण का सोर्स पता नहीं चलने की वजह से सामुदायिक संक्रमण होने का इशारा कर …

बरेली, अमृत विचार। संयुक्त व्यापार मंडल और इसके समर्थक संगठनों ने रविवार को कुतुबखाना, किला, श्यामगंज आदि बाजार में स्वैच्छिक बाजार बंदी को लेकर ‘पहले परिवार बाद में व्यापार’ लिखे पर्चें बांटे। व्यापारी नेता शोभित सक्सेना ने कहा कि कोरोना संक्रमण का सोर्स पता नहीं चलने की वजह से सामुदायिक संक्रमण होने का इशारा कर रहा है। संगठन बाजार बंद के पक्ष में नहीं है, लेकिन यह संक्रमण की चेन तोड़ने में सहायक होगी।

विशाल महरोत्रा ने कहा कि जान है तो जहान है। व्यापारियों के साथ आमजन से अनुरोध किया कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल की महिला अध्यक्ष स्वप्रिल शर्मा, महामंत्री एकता सिंह, नेहा पटेल, राम किशन शुक्ला, दानिश जमाल, सौरभ शर्मा, मनोज अरोरा, हरमीत सिंह, राशि पारशरी, दीपक, विष्णु शुक्ला आदि मौजूद रहे।

“व्यापार तभी तक है जब तक जान है। कोरोना संक्रमण को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल और इसके समर्थक व्यापारिक संगठनों में 15 दिन बाजार बंदी का फैसला लिया है। व्यापारी स्वेच्छा से दुकानें बंद करने के फैसले से सहमत हैं। दूसरे गुट को इसमें ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए।” -सुधीश पांडेय, जिलाध्यक्ष, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल

“व्यापारी हित में इस मुद्दे पर राजनीति करना गलत है। संयुक्त व्यापार संगठन द्वारा व्यापारियों पर दुकान बंद कराने का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी संगठन की मांग पर प्रशासन से बात करने की बात कही है।” -राजेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार मंडल

संबंधित समाचार