हरदोई: चोरों ने भागवताचार्य के घर से नगदी और जेवर उड़ाए, चोरी से इलाके में फैली दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शातिर चोरों ने रात के सन्नाटे में भागवताचार्य के घर को निशाना बनाते हुए वहां से 80 हज़ार रुपए और लाखों रुपए का सोने-चांदी का जेवर पार कर लिया। शहर से सटे हुए महोलिया शिवपार के इलाके विकास नगर पश्चिमी में हुई इस तरह की वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। पहले तो …

हरदोई। शातिर चोरों ने रात के सन्नाटे में भागवताचार्य के घर को निशाना बनाते हुए वहां से 80 हज़ार रुपए और लाखों रुपए का सोने-चांदी का जेवर पार कर लिया। शहर से सटे हुए महोलिया शिवपार के इलाके विकास नगर पश्चिमी में हुई इस तरह की वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। पहले तो इस बारे में यूपी-112 को खबर की गई। इसके बाद वहां पहुंची इलाकाई पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। बताया गया है कि टड़ियावां थाने के लहराई गांव निवासी भागवताचार्य पण्डित राजेश शुक्ला पुत्र जगदीश प्रसाद शुक्ला कोतवाली देहात के विकास नगर पश्चिमी महोलिया शिवपार में नया दो मंज़िल का मकान बना कर अपने परिवार के लोगो के साथ रहते हैं।

भागवताचार्य पण्डित राजेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार की देर रात 2 से 3:30 के बीच पड़ोस के की छत से उनके मकान में दाखिल हुए और वहां रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसके अंदर रखी 80 हज़ार की नगदी के अलावा चार जोड़ी सोने के झुमकी-कुंडल, तीन सोने के लॉकेट,16 चांदी की बिछिया, कई जोड़ी चांदी की पायल,सोने के नाक के फूल के साथ बहू और बेटी का तकरीबन तीन लाख रुपए का ज़ेवर उड़ा ले गए।

सुबह घर में इधर-उधर बिखरा हुआ सामान देख कर चोरों की इस करतूत का पता चला। इस बारे में पहले यूपी-112 की पुलिस को खबर की, उसके बाद पहुंची पुलिस वहां छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

रोके नहीं रुक रहें हैं आंसू
भागवताचार्य पण्डित राजेश शुक्ला ने तमाम जतन करते हुए किसी तरह इतना सब कुछ जोड़-जोड़ कर इकट्ठा किया था। लेकिन चोरों ने उन्हें बर्बाद कर दिया। इस बारे में बताते हुए उनकी आंखों से आंसू टपकने लगे। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी सारी रकम और ज़ेवरात की भरपाई कैसे हो पाएगी। पत्नी उर्मिला का भी रो-रो कर बुरा हाल है। इस बारे में पूछते ही उर्मिला फूट-फूट कर रोने लगी और कहा कि ‘वह बर्बाद हो गई’

आशा बहू है भागवताचार्य की पत्नी
चोरों के निशाने पर आने वाले भागवताचार्य पण्डित राजेश शुक्ला की पत्नी उर्मिला आशा बहू है। उर्मिला ज़्यादातर मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाने या उन्हें वहां से लाने में लगी रहती है। कभी-कभी तो सारा दिन हो जाता है, उर्मिला अपने घर का दरवाज़ा तक नहीं देख पाती। बताया जा रहा है शनिवार की देर रात को उर्मिला घर पहुंचीं और दिन-भर की थकान के चलते गहरी नींद में सो गई। उसी बीच चोरों ने वहां धावा बोलते हुए लाखों की नगदी और ज़ेवर उड़ा ले गए।
 
खंगाले जा रहें हैं सीसीटीवी कैमरे के फुटेज
भागवताचार्य पण्डित राजेश शुक्ला के यहां हुई लाखों की चोरी का पता लगाने के लिए पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस पुलिस को काफी राहत पहुंचा सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वहां अंधेरा होने से कैमरे के फुटेज कुछ साफ न हो, लेकिन फिर भी पुलिस को पूरा भरोसा है कि चोरी से जुड़े हुए कुछ खास क्लू ज़रूर हाथ लग सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: शिवालय में स्थापित दुर्गा प्रतिमा से आभूषण चोरी

संबंधित समाचार