आगरा: गैस गीजर से सिलिंडर में लगी आग, तीन झुलसे
आगरा, अमृत विचार। एक बड़ी घटना रविवार सुबह को जिले से सामने आई है। घटना ताजगंज क्षेत्र में कहरई मोड़ स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी की है। यहां रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी 65 वर्षीय अशोक अग्रवाल का मकान है। जानकारी के मुताबिक अशोक अग्रवाल रविवार की सुबह बाथरूम में नहाने गए थे। उन्होंने वैसे ही गैस गीजर …
आगरा, अमृत विचार। एक बड़ी घटना रविवार सुबह को जिले से सामने आई है। घटना ताजगंज क्षेत्र में कहरई मोड़ स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी की है। यहां रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी 65 वर्षीय अशोक अग्रवाल का मकान है। जानकारी के मुताबिक अशोक अग्रवाल रविवार की सुबह बाथरूम में नहाने गए थे। उन्होंने वैसे ही गैस गीजर चालू किया, अचानक सिलिंडर में आग लग गई।
बाथरूम का दरवाजा बंद होने के कारण अशोक अग्रवाल आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। उनकी चीख सुनकर पत्नी लता अग्रवाल और सात वर्षीय बेटी श्याम बाथरूम की तरफ दौड़ पड़ा। आग से मां-बेटे भी झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई। आग की चपेट में आने से अशोक अग्रवाल 60 फीसद तक झुलस गए हैं। आग की चपेट में आने से उनकी पत्नी और उनका सात वर्षीय पुत्र झुलस गया। पीड़ितों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें-बरेली: उर्स-ए-शराफती का पोस्टर जारी, 28 सितंबर को परचम कुशाई से होगा उर्स का आगाज
