नया गठबंधन बनाने के लिए साथ आने का समय आ गया है: सुखबीर बादल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहाबाद। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को समान विचारधारा वाले दलों का संयुक्त मोर्चा बनाने का आह्वान किया। बादल ने यहां इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली में कई विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में कहा कि उनकी पार्टी, शिवसेना और जनता दल (यूनाइटेड) ‘असली राजग’ है, क्योंकि उन्होंने …

फतेहाबाद। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को समान विचारधारा वाले दलों का संयुक्त मोर्चा बनाने का आह्वान किया। बादल ने यहां इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली में कई विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में कहा कि उनकी पार्टी, शिवसेना और जनता दल (यूनाइटेड) ‘असली राजग’ है, क्योंकि उन्होंने ही गठबंधन की स्थापना की थी। बादल ने कहा कि यही समय है, जब सभी समान विचारधारा वाले दल किसानों और मजदूरों के झंडे तले एकजुट हों और उनके कल्याण के लिए काम करें। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बारे में बात करते हुए कि बादल ने कहा कि गठबंधन का गठन तब किया गया था, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपेक्षाकृत कमजोर पार्टी थी।

उन्होंने कहा, असली राजग यहां बैठा है, इसकी स्थापना शिवसेना, अकाली दल और जद (यू) ने की थी। हम भाजपा के साथ तब खड़े थे, जब वह अपेक्षाकृत छोटी पार्टी थी। लेकिन अब किसानों और मजदूरों के लिए गठबंधन बनाने का समय है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राकांपा के प्रमुख शरद पवार, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत की मौजूदगी में ये टिप्पणियां कीं। बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसी पार्टियां सत्ता में आते ही पूरे राज्य की मशीनरी को तहस-नहस कर देती हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री व इनेलो के संस्थापक देवी लाल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सीताराम येचुरी समेत विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- ऐसे चेहरे के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए जो जीत दिला सके: गहलोत

 

 

 

संबंधित समाचार