आजमगढ़: मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, पुलिस टीम पर की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले के सरायमीर थाना के संजरपुर खुटाहना मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पुलिया के पास रविवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। जिसमें शातिर लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सरायमीर पुलिस रविवार की सुबह संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। …

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले के सरायमीर थाना के संजरपुर खुटाहना मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पुलिया के पास रविवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। जिसमें शातिर लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सरायमीर पुलिस रविवार की सुबह संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख कर तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग किया तो गोली बदमाश के पैर में लगी। फिर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मुठभेड़ में घायल बदमाश ली पहचान आलोक पांडेय निवासी चकिया थाना रानी की सराय के रूप में की गई। पूछताछ में आलोक ने लूट की कई घटनाओं में शामिल होना बताया।

यह भी पढ़ें-बोले मुख्यमंत्री धामी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चल रही उत्तराखंड सरकार

संबंधित समाचार