लखनऊ: गोल्फ क्लब को लेकर राजनीति चरम पर, जानिये क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गोल्फ क्लब पर कब्जे को लेकर आईएएस अधिकारियों में गुटबाजी तेज हो गई है। रविवार को जनरल बॉडी की मीटिंग के बाद यहां पुलिस तक बुलानी पड़ गई। इस दौरान मौजूदा कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। अब नई अंतरिम कार्यकारिणी बनी है। इसमें पूर्व डीजीपी जावीद अहमद बने कार्यकारी अध्यक्ष, सुभाष …

लखनऊ, अमृत विचार। गोल्फ क्लब पर कब्जे को लेकर आईएएस अधिकारियों में गुटबाजी तेज हो गई है। रविवार को जनरल बॉडी की मीटिंग के बाद यहां पुलिस तक बुलानी पड़ गई। इस दौरान मौजूदा कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। अब नई अंतरिम कार्यकारिणी बनी है। इसमें पूर्व डीजीपी जावीद अहमद बने कार्यकारी अध्यक्ष, सुभाष चंद्रा सचिव को बनाया गया है। अभी तक मुकुल सिंघल अध्यक्ष और संदीप दास सचिव चुने गए थे।

बताया जा रहा है कि मुख्य विवाद अध्यक्ष और सचिव के बीच ही है। इस दौरान नई कमिटी चुने जाने और पुराने कमिटी को भंग करने का विरोध भी शुरू हो गया है। संदीप दास के गुट का कहना है कि प्रत्यक्ष चुनाव से जो कमिटी चुनी गई है उसको अंतरिम कमिटी बनाकर भंग करना गलत है।

यह भी पढ़ें-राजस्‍थान के विधायक जिसके साथ होंगे वही नेता होगा: खाचरियावास

संबंधित समाचार